राजस्थान के हालात गंभीर,आजादी के बाद से ऐसी सरकार कभी नहीं आई: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा भाजपा सरकार को निकाय चुनाव से लेकर जोधपुर में विकास कार्यों की कमी पर घेरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान के हालात गंभीर, आजादी के बाद से ऐसी सरकार कभी नहीं आई: गहलोत। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग असंतुष्ट है। राजस्थान के हालात बहुत गंभीर हो गए। आजादी के बाद से ऐसी सरकार कभी नहीं आई। मंगलवार को जोधपुर आए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हाई कोर्ट दो बार कह चुका है स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव कराएं, लेकिन ओबीसी रिपोर्ट के चक्कर में सरकार चुनाव नहीं करा रही है। सरकार की नियत खराब है। इस सरकार को भंग करने की जरूरत है,जो सरकार संविधान का पालन नहीं करती है उसे रहने का हक नहीं है। हमारे समय में भी चुनाव को लेकर अड़चन आई थी,लेकिन हमने चुनाव कराए। अब जब चुनाव होंगे तो यह सब नगर निकाय और पंचायत चुनाव में साफ हो जाएंगे।
कॉपरेटिव चुनाव नहीं करा पा रहे हैं।

राजस्थान के हालात बहुत गंभीर है। हर वर्ग सरकार से असंतुष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 12 साल में धर्म के नाम पर राजनीति करने में कामयाब हुई,लेकिन जनसमस्या पर काम नहीं हुआ।

12 साल में एक उपलब्धि नहीं
गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 साल से केंद्र में मंत्री हैं। एक भी उपलब्धि बता दें जोधपुर को लेकर जो उन्होंने दी है। सारे काम हमारे कार्यकाल में हुए। एयरपोर्ट की जमीन का आदान-प्रदान हमने करवाया था। जो एलिवेटेड रोड का काम शुरू हो रहा है,वह मैंने गडकरी से बात कर कर स्वीकृत कराई थी। उसके लिए श्रेय ले तो मुझे परेशानी नहीं है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने कर दिया बताते हैं। उनको इतने बड़े काम का शिलान्यास जोधपुर आकर करना चाहिए था। जोधपुर के मंत्री अगर मुझसे राय लेते तो बहुत काम हो सकते थे।

जोधपुर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार में लाखों के गबन का केस दर्ज

पूर्व सीएम ने कहा कि जोधपुर का एयरपोर्ट बन गया है। यहां 6 बाण ब्रिज बने हैं,इतने जयपुर में भी नहीं हैं। उद्घाटन से पहले चीफ मिनिस्टर को चाहिए कि वह जयपुर से जोधपुर फ्लाइट भी शुरू करें।
रिफाइनरी हादसे की जांच होनी चाहिए।

जोधपुर की हो रही उपेक्षा
गहलोत ने कहा कि जोधपुर में पेयजल संकट है। इंदिरा नहर से जुड़ी लिफ्ट नहर का तीसरे पेज के लिए केंद्र ने पैसा नहीं दिया,तब मैंने अपने स्टेट बजट से पैसा आवंटित किया। उस काम की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है,क्योंकि मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि लिफ्ट नहर क्या चीज है। वो जोधपुर के काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। अस्पतालों की बिल्डिंग बनी,लेकिन सरकार उपकरण और डॉक्टर नहीं लगा पा रही। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। मेरा दावा है मीडिया वाले किसी भी गांव में चले जाएं,हकीकत पता चल जाएगी कि सरकार नाम की कोई चीज है क्या?

गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है। मुफ्त दवाइयां बंद हो रही हैं। निजी अस्पतालों को सरकारी योजनाओं के भुगतान नहीं हो रहा है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026