यह मोदी युग का भारत है जो घर में घुसकर मारता है: शेखावत

सर्जिकल व एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को दिया मजबूत संदेश

जोधपुर/पाली(दूरदृष्टीन्यूज), केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह पुराना भारत नहीं,अपितु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युग वाला नया भारत है, जो दुश्मन को उसकी ही जमीन पर घुसकर जवाब देना जानता है। सर्जिकल स्ट्राइक,बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि भारत के खिलाफ आंख उठाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मंगलवार को पाली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान के तहत आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने जिस तेज गति से विकास और सामरिक मजबूती हासिल की है,वह मोदी सरकार की राष्ट्रहित सर्वोपरि नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत नहीं किया,अपितु बॉर्डर पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर सेना को अभूतपूर्व ताकत दी है।

युवक का अपहरण, मारपीट कर मरा समझ छोड़ा

उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि डोकलाम में चीन ने भारत को आंख दिखाने की कोशिश की थी,लेकिन भारतीय सेना की ताकत और मोदी सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के चलते उसे पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया जानती है कि भारत अब किसी भी दबाव में झुकने वाला देश नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को 1948,1962,1965 और 1971 जैसे बड़े युद्धों का सामना करना पड़ा, लेकिन जब दुश्मनों को यह समझ आ गया कि भारतीय सेना को सीधे युद्ध में हराना आसान नहीं है,तब उन्होंने आतंकवाद,ड्रग्स तस्करी और नकली करेंसी के जरिए छद्म युद्ध शुरू किया।

उन्होंने कहा कि भारत ने हर मोर्चे पर दुश्मनों की इन साजिशों को विफल किया है और अब देश आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है, जिसे पूरी दुनिया का समर्थन हासिल है,यही भारत की असली ताकत है।

आचार्य भिक्षु समाधि स्थल के दर्शन
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सबसे पहले पाली के सिरियारी स्थित आचार्य भिक्षु समाधि स्थल संस्थान पहुंचकर समाधि के दर्शन किए। आचार्य भिक्षु मानव कल्याण की प्रेरणा हैं। संस्थान की कार्य समिति सदस्य अभिषेक भाई दूगड़ जी सहित संस्थान से जुड़े सदस्यों ने शेखावत का स्वागत किया।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026