किरायेदारों की होगी अलग परिवार के रूप में गणना

जनगणना-2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किरायेदारों की होगी अलग परिवार के रूप में गणना। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) का कार्य 16 मई 2026 से प्रारंभ हो चुका है,जो 14 जून 2026 तक संचालित रहेगा। इस अवधि में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकान गणना एवं आवश्यक सूचनाओं के संकलन का कार्य किया जा रहा है।

किरायेदारों की होगी स्वतंत्र परिवार के रूप में गणना
जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत किरायेदारों की गणना मकान मालिकों से पृथक एक स्वतंत्र परिवार (हाउसहोल्ड) के रूप में की जाएगी। यदि किसी मकान में रहने वाले किरायेदार की अलग रसोई (किचन) है, तो उसे मकान मालिक से अलग स्वतंत्र आवास इकाई एवं परिवार माना जाएगा।

निवास आधारित होगी गणना प्रक्रिया
जनगणना-2027 की प्रक्रिया मालिकाना हक के बजाय वास्तविक निवास (Place of Residence) पर आधारित है। अर्थात व्यक्ति जहां वास्तव में निवास कर रहा है,उसकी गणना वहीं की जाएगी।

लूनी स्टेशन पर रेल मंत्री वैष्णव ने चखा रसगुल्ला

जानकारी रहेगी पूर्णतः गोपनीय
यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनगणना में संकलित जानकारी का उपयोग किसी भी प्रकार के संपत्ति विवाद,स्वामित्व अथवा कब्जे संबंधी दावों के लिए नहीं किया जा सकेगा। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी।

विकट परिस्थितियों में भी प्रगणक कर रहे हैं कार्य
उप जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग,जोधपुर मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि मई माह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के बावजूद प्रगणक एवं सुपरवाइजर मुस्तैदी से जनगणना कार्य संपादित कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जोधपुर जिले में कुल 20 चार्ज क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं,जिन्हें 4002 मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) में विभाजित किया गया है।

जनगणनाकर्मियों के लिए दुर्घटना सहायता का प्रावधान
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हीट वेव की परिस्थितियों के दृष्टिगत फील्ड कार्य के दौरान किसी भी जनगणनाकर्मी के साथ दुर्घटना होने की स्थिति में उनके परिवार को ₹20 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि फील्ड कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई आने पर प्रगणक अपने संबंधित पर्यवेक्षक,चार्ज स्तर अथवा जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026