Doordrishti News Logo

ड्राई फ्रूट्स के लिए 700 भेजे न पैकेट मिला न पैसे, केस दर्ज

ऑनलाइन शॉपिंग में फंसे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ड्राई फ्रूट्स के लिए 700 भेजे न पैकेट मिला न पैसे, केस दर्ज। शहर के शास्त्रीनगर एच सेक्टर में रहने वाले युवक ने महिने भर पहले ड्राईफ्रूटस के लिए पार्सल बुक कराया था। विक्रेता ने क्यूआर कोड भेज कर पेमेंट ले लिया। मगर आज तक उसे पार्सल नहीं मिल पाया। पीडि़त ने अब शास्त्रीनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि सेक्टर एच- 31 निवासी सुनील कुमार पारिक पुत्र वासुदेव की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसने 15 अप्रैल को श्रीराम ड्राईफ्रूटस नाम की एक कंपनी को ड्राईफ्रूटस के लिए एप्लाई किया था। तब विक्रेता एडवांस पेमेंट के लिए क्यूआर कोड भेजा था।

इस पर उसने सात सौ रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। मगर काफी दिनों तक उसका पार्सल नहीं पहुंचा। उसके द्वारा 22 अप्रैल को शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दी थी। अब उसकी तरफ से केस दर्ज कराया गया है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि क्यूआर कोड भेजने वाला राजस्थान के बाहर का कोई हो सकता है। मामले में जांच की जा रही है।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026