नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार। मथानिया थाना पुलिस ने दो नाबालिग बहनों के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार दो नाबालिग बहनों के घर से लापता होने पर उनके पिता ने मथानिया थाने में अपहरण एवं गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बाद में दोनों नाबालिगों को दस्तयाब कर लिया। पीडि़ताओं के बयान एवं मेडिकल जांच में उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म,बंधक बनाकर रखने तथा पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं।
राजस्थान में लगाए जाएंगे 50 करोड़ पौधे: वन मंत्री
जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल मथानिया थाना क्षेत्र के बेरड़ों का बास रतानियों की ढाणी निवासी मुकेश चौधरी पुत्र विशनाराम जाट तथा तालर वाली ढाणी, कुशलावा लोहावट निवासी रावलराम उर्फ राहुल पुत्र बुधाराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
