Doordrishti News Logo

डंपर की स्पीड ने ली बाइक सवार की जान

  • आंखों के सामने देखा हादसा
  • एम्स-डीजल शेड रोड दाउजी होटल तिराहा के पास हुई दुर्घटना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर की स्पीड ने ली बाइक सवार की जान। शहर के एम्स रोड से डीजल शेड जाने वाले दाऊजी होटल तिराहे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार में चल रहे डंपर ने बाइक सवार अब्दुल रियाज को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रियाज सडक़ पर गिर पड़ा। डंपर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे चल रहे रियाज के भाई जावेद ने हादसा होते ही शोर मचाया और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

किरायेदारों की होगी अलग परिवार के रूप में गणना

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में लेकर गए। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। बासनी पुलिस ने मृतक के भाई अंसारी बिल्डिंग निवासी अब्दुल अयाज की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाकर मौत करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कमलेश को सौंपी गई है।

युवक की मौके पर ही मौत 
शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का भाई दूसरी बाइक पर उसके पीछे चल रहा था और उसने अपनी आंखों के सामने यह दर्दनाक हादसा होते देखा। डंपर को जब्त कर थाने लेकर आए।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026