लूनी स्टेशन पर रेल मंत्री वैष्णव ने चखा रसगुल्ला

यूपीआई से किया भुगतान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूनी स्टेशन पर रेल मंत्री वैष्णव ने चखा रसगुल्ला। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मारवाड़ दौरा गुरुवार को पूरी तरह रेल विकास योजनाओं और जनसंपर्क गतिविधियों से जुड़ा रहा। जालोर में विभिन्न रेल परियोजनाओं के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जब वे जालोर-भुज उद्घाटन स्पेशल ट्रेन से पाली की ओर रवाना हुए,तब रास्ते में लूनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन इंजन रिवर्सल के लिए ट्रेन कुछ देर रुकी।

इस दौरान रेल मंत्री प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर स्थित खानपान इकाई संख्या 21 पर पहुंचे और वहां प्रसिद्ध रसगुल्लों का स्वाद लिया। अचानक रेल मंत्री को अपने बीच देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल बन गया। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

इस पूरे घटनाक्रम की सबसे खास बात यह रही कि मंत्री ने मिठाई लेने के बाद नकद भुगतान करने के बजाय मोबाइल से यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया और लोगों ने इसे “डिजिटल इंडिया” अभियान तथा कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने वाली सकारात्मक पहल बताया।

रसगुल्ले का डिब्बा खरीदने के बाद रेल मंत्री ने अपने आसपास मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से भी मिठाई खाने की मनुहार की, लेकिन सभी ने पहले उन्हें स्वयं मुंह मीठा करने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि डॉक्टर ने उन्हें मिठाई कम खाने की सलाह दी है। हालांकि,लोगों का मान रखते हुए उन्होंने रसगुल्ले का एक बाइट चखा और सभी का आग्रह स्वीकार किया।

जोधपुर में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

रेल मंत्री का यह सरल और सहज व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। आमतौर पर वीआईपी दौरों के दौरान सुरक्षा का कड़ा घेरा देखने को मिलता है,लेकिन लूनी स्टेशन पर उनका सामान्य नागरिक की तरह मिठाई स्टॉल पर रुकना,लोगों से बातचीत करना और स्वयं डिजिटल भुगतान करना स्थानीय लोगों को काफी प्रभावित कर गया।

गौरतलब है कि अश्विनी वैष्णव ने मारवाड़ क्षेत्र को कई बड़ी रेल सौगातें दी हैं। इनमें जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोचों के साथ संचालित करना,नई भुज-दिल्ली एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ऐसे में विकास कार्यों के बीच उनका यह मानवीय और आत्मीय अंदाज भी लोगों के बीच खास चर्चा में रहा। इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ,डीआरएम अनुराग त्रिपाठी व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन भी मौजूद थे।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026