Doordrishti News Logo

आईआईटी में ठेका दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड

दंपत्ति के खिलाफ पीड़ित ने कराया केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी में ठेका दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड।शहर के सूरसागर स्थित फिलाबेरा गेंवा बाइपास पर रहने वाले एक सब्जी विक्रेता को परिचितों ने करवड़ स्थित आईआईटी में केंटिन ठेका दिलाने ने नाम पर सात आठ लाख रुपए ऐंठ लिए। ठेका नहीं मिला और रुपए वापिस मांगने पर पीडि़त को नहीं दिए गए। इस पर अब उसने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी है।

आयुर्वेद विवि में क्षमता निर्माण एवं उद्यमिता पर विशिष्ट व्याख्यान

सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि गेंवा बाइपास फिलाबेरा निवासी रविंद्र पुत्र पुखराज सांखला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। वर्ष 2024 में नागौरी बेरा मंडोर के मनीष सिंह कच्छवाह उर्फ मोंटू पूर्व परिचित है। उसने आईआईटी करवड़ में केंटिन में ठेका दिलाने की बात की थी। तब उससे रुपए लिए गए। कुछ रुपए कैश दिए गए और कुछ ऑनलाइन भेजे गए थे। सात आठ लाख रूपए से ज्यादा रकम दी गई।

थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि काफी समय गुजरने के बाद भी पीडि़त रविंद्र सांखला को ठेका नहीं मिला और फिर उसने रुपयों की मांग की तो आरोपी पक्ष टालमटोल की नीति अपनाने लगा। रविंद्र सांखला ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से मनीष सिंह और उसकी पत्नी को नामजद करवा केस दर्ज कराया है,अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts: