राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक

  • मुख्य सचिव ने तेल कंपनियों के साथ की समीक्षा
  • घबराकर खरीदारी न करने की अपील

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक। प्रदेश में पेट्रोल,डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने आज IOCL,BPCL,HPCL, जियो-बीपी और नायरा समेत सभी प्रमुख तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

डीआरएम ऑफिस परिसर में लगाए 25 परिंडे

जिलावार स्टॉक पर संतोष
बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव अम्बरीश कुमार भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने जिलावार स्टॉक की समीक्षा की और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

IOCL का दावा:स्टॉक पर्याप्त,सप्लाई निर्बाध
IOCL के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख मनोज गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है।वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद इंडियन ऑयल,बीपीसी एल और एचपीसीएल निर्बाध आपूर्ति बनाए हुए हैं।

घबराकर खरीदारी न करें
गुप्ता ने कहा कि टर्मिनल, डिपो,बॉटलिंग प्लांट और रिटेल आउटलेट के जरिए ईंधन की सुचारू सप्लाई जारी है। घरेलू एलपीजी का वितरण भी सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अनावश्यक भंडारण न करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

लगातार निगरानी
तेल कंपनियां रूट,स्टॉक और वितरण योजना पर मिलकर काम कर रही हैं। पूरी सप्लाई चेन में लगातार पुनःपूर्ति हो रही है। स्थिति स्थिर है और निगरानी जारी है। बैठक में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

अपील
केवल तेल कंपनियों की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।