Doordrishti News Logo

हुक्काबार पर दबिश तम्बाकू फ्लैवर और हुक्के जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हुक्काबार पर दबिश तम्बाकू फ्लैवर और हुक्के जब्त। श्रीराम नगर माता का थान क्षेत्र में अवैध रूप से कैफे में हुक्का बार चलाने के आरोप में पुलिस ने मौके से हुक्का और फ्लैवर जब्त कर संचालक को गिरफ्तार किया।

माता का थान थाने के एसआई हरखाराम ने द अणदी पैलेस श्रीराम नगर में अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे सुंदर राम पुत्र जगदीश राम मेघवाल को गिरफ्तार कर मौके से तम्बादू उत्पाद और हुक्के जब्त किए।

दुष्कर्म पीड़िता बहनों के सुसाइड पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

एयरपोर्ट थाने के एएसआई भंवराराम ने सिविल एयरपोर्ट रोड पर अवैध रूप से शराब बेच रहे पाबुपुरा निवासी सन्नी नायक पुत्र कानाराम नायक को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की। सरदारपुरा थाने के एएसआई मूलचंद ने हाईकोर्ट गेस्ट हाउस के पीछे वाली रोड़ पर अवैध रूप से शराब बेच रहे मोहम्मद हारून पुत्र सिराजुदीन को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।