पीपाड़ रोड तक ही चलेगी जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर
- 19 दिसंबर तक 428 ट्रिप आंशिक रद्द
- समपार फाटकों पर चल रहा आरयूबी निर्माण का काम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पीपाड़ रोड तक ही चलेगी जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर। पीपाड़ रोड-बिलाड़ा रेलखंड पर समपार फाटकों के स्थान पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने जोधपुर-बिलाड़ा- जोधपुर पैसेंजर ट्रेन के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। मंगलवार से वर्ष के अंत तक दोनों दिशाओं में कुल 428 ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
समपार फाटक 105 पर सफलता पूर्वक बॉक्स पुशिंग
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार निर्माण कार्य के कारण पहले घोषित आंशिक रद्दीकरण अवधि को बढ़ाते हुए अब 19 मई से 214 अतिरिक्त ट्रिप प्रभावित रहेंगी। इसके साथ ही दोनों दिशाओं में कुल 428 ट्रिप पीपाड़ रोड-बिलाड़ा रेलखंड के बीच रद्द रहेंगी। इससे पहले ट्रेन की रद्दीकरण अवधि 12 से 18 मई तक बढ़ाई गई थी।
रद्दीकरण का शेड्यूल
◆ ट्रेन संख्या 54825 जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर 19 मई से 18 दिसंबर तक जोधपुर से रवाना होने वाली यह ट्रेन केवल पीपाड़ रोड तक संचालित होगी। पीपाड़ रोड से बिलाड़ा के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
◆ ट्रेन संख्या 54826 बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर 20 मई से 19 दिसंबर तक यह ट्रेन बिलाड़ा के बजाय पीपाड़ रोड से संचालित होगी। बिलाड़ा-पीपाड़ रोड रेलखंड के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले 139 हेल्प लाइन तथा एनटीईएस ऐप पर ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है,ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
