413 यूनिट रक्त संग्रहण के साथ शिविर सम्पन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),413 यूनिट रक्त संग्रहण के साथ शिविर सम्पन्न। प्रजापति कल्याण विकास संस्थान जोधपुर के तत्वाधान में
बाबा रामदेव मंदिर रोड, मसूरिया स्थित कुम्हारों की बगेची में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के संयोजक तरुण सोतवाल व गोपाल भोबरीया ने बताया कि इस शिविर में 413 यूनिट का रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम में संत अमृतराम ने युवाओं को इस शिविर में रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया व अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु साधुवाद देकर तथा सभी रक्त दाताओं को उनके इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में अन्य मेडिकल जांच सहित एक्युप्रेशर की सुविधा भी की गई थी। शिविर में समाज के सरकारी पदाधिकारी डॉ.सुरेंद्र,डॉ. मनोज वर्मा,डॉ.आलोक मालवीय, डॉ.भैरूलाल, डॉ.मनीषा,डॉ.कमल कान्त,डॉ आलोक कुमावत, हेमंत प्रजापत,ओमप्रकाश, जोधाराम,पंकज कुमावत ACP रामलाल उपस्थित थे। सभी का साफा व दुपट्टा पहनाकर मान सम्मान किया गया।
संस्था के अध्यक्ष राकेश बागरेचा ने बताया कि डॉ राम गोयल प्रान्त अध्यक्ष विहिप,दुर्गासिंह,जोगाराम पटेल केबिनेट मंत्री,अतुल भंसाली शहर विधायक, देवेंद्र जोशी सूरसागर विधायक,घनश्याम ओझा पूर्व महापौर,राजेंद्र पालीवाल जिलाअध्यक्ष भाजपा,मनीषा पवार पूर्व विधायक,प्रश्नचंद मेहता, प्रशासन से सोमकरण चारण,जयकिशन सोनी व श्याम खिचड़,पंडित राजेश दवे,पवन आसोपा,पंकज भंडारी,कमलेश गोयल सहित कई पदाधिकारियों का साफा माला से स्वागत किया गया।
शिविर सहसंयोजक गणपत छापरवाल व गौरव शाणेशाह ने बताया कि सभी अलग-अलग ब्लड बैंकों में उम्मेद अस्पताल द्वारा 81,महात्मा गॉंधी को 64 ,एम्स 85,एमडीएम 125,रोटरी 58 सहित कुल 413 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान में नए वैवाहिक जोड़ों ने भारी संख्या में योगदान दिया महिलाओं का भी विशेष योगदान रहा।
लीलण सुपरफास्ट का आसलपुर जोबनेर में ठहराव आज से
इस शिविर में राकेश बागरेचा रामेश्वर लाडवान, राजेश मंगल,बाबुलाल रोपिया,नरेन्द्र लिम्बा,नितेश संखयाया,ओमप्रकाश भोभरिया,प्रशांत चांदोरा, धनराज टाक, हेमराज, राजेंद्र सियोटा,चन्द्रप्रकाश सांवरिया,प्रमोद भदाणिया, विजय कित्ता,ललित हलवाल,राजकुमार कवाड़िया,अनिल घोड़ेला, माणक कवाडिया,रूपेश गुड़िया,अमित सिंघाटीया, ओमप्रकाश चांदोरा,ललित मालवीय,रामकिशोर, कार्तिक लीम्बा,अंकित, शुभम,धनराज,अंकित प्रजापति,नारायण,दीपक दुरबलिया,दीपक ईटाड़ा, विवेक कमल,लालचंद प्रजापत,लक्ष्मण सियोटा, दिनेश मालवीय,गणपत मावर,घनश्याम बाबरिया, मोतीलाल मावर,बाबूलाल, कालूराम,पंकज,कैलाश, नरेंद्र मंगल,केशव कवाड़िया,हेमराज मालवीय,देवीलाल संखवाया,हवन,श्याम लाल,राजकुमार,विपिन बागड़ी,रमेश,धर्मेंद्र,ओम प्रकाश बागरेचा,गणपत छापरवाल,एवं समाज के कई गणमान्य प्रबुद्ध जनो का सहयोग संस्थान को प्रदान किया गया। रक्तदान शिविर द्वारा मानवता की सेवा भाव हेतु एक मिसाल प्रस्तुत की गई।
