चोरी की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधी पकड़े
पास मिली चोरी की बाइक जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरी की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधी पकड़े। पुलिस विभाग के रॉजकॉप एप्लीकेशन के फोटो मिलान फीचर के तहत सांगरिया बाईपास पर दो संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो मिलान किए गए तो उनके विरुद्ध अनेकों प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज होने पाए गए जिनमें अधिकतर प्रकरण चोरी,नकबजनी आदि के थे जो सांगरिया क्षेत्र में चोरी की फिराक में थे।
बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि चेतक 29 वाहन द्वारा सांगिरया बाईपास पर गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति अपनी गतिविधियां छुपाते हुए नजर आए जिस पर उक्त दोनो संदिग्ध युवकों को दाउजी की पोल के पास सुथला पुलिस थाना प्रतापनग कार्तिक वैष्णव पुत्र कानदास और सेक्टर 9 प्रथम पुलिया चौपासनी हाउसिग बोर्ड निवासी मुकेश उर्फ हापुडा पुत्र दयाराम ओड को लोगो की मदद से दस्तयाब कर उनका रॉजकॉप एप्प से फोटो मिलान किया गया।
तब कार्तिक वैष्णव के जोधपुर आयुक्तालय के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी,अवैध हथियार आदि के 29 आपराधिक प्रकरण व मुकेश उर्फ हापुङा के भी 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने पाये गये। उक्त प्रकरण चोरी,नकबजनी से संबंधित होने पर उक्त दोनो शख्स से गहनता से पुछताछ करने पर सांगिरया क्षेत्र में चोरी की वारदातें करने की फिराक में घूमना बताया।
कार्तिक वैष्णव व मुकेश उर्फ हापुङा के पास मिली हीरो सीडी डिलक्स मोटर साइकिल के कागजात नहीं मिलने पर इंजन नंबर चैसिस नंबर का रॉजकॉप एप्लीकेशन से मिलान करने पर रजिस्ट्रेशन नंबरों से भिन्न पाए गए तथा उक्त मोटरसाइकिल चोरी की प्रतीत होने से धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त की गई तथा कार्तिक वैष्णव व मुकेश उर्फ हापुङा को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
