दस हजार का फरार इनामी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दस हजार का फरार इनामी ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार। पुलिस ने ऑपरेशन विषदमन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले 10 महीनों से फरार था और बंबोर में ई-मित्र केंद्र की आड़ में एमडीएमए की तस्करी कर रहा था।
जांच में सामने आया कि आरोपी बंबोर गांव में महादेव ई-मित्र नाम से एक केंद्र चलाता था। इसी केंद्र का इस्तेमाल वह अवैध एमडीएमए तस्करी के लिए करता था। वह नशे के खरीदारों को अपनी असली पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नाम बताता था। उसने एक आरोपी को अपना नाम राकेश बताया था।
तकनीकी संसाधनों और गहन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी का वास्तविक नाम राकेश नहीं, बल्कि ओमाराम है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
अस्पताल में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी ओमाराम बालोतरा आने वाला है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी गीता कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी जसनाथनगर बंबोर दर्जियान,थाना राजीव गांधी नगर,जोधपुर निवासी राकेश उर्फ ओमाराम पुत्र चुनाराम जाट को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
