Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल की 4 ट्रेनें रद्द, 2 आंशिक रद्द

  • रेल यात्री ध्यान दें
  • काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
  • ऋषिकेश-बाड़मेर रहेंगी 2.30 घंटे रेगुलेट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की 4 ट्रेनें रद्द, 2 आंशिक रद्द। उत्तर पश्चिम रेलवे ने परिचालन कारणों से जोधपुर मंडल से जुड़ी कई ट्रेनों के संचालन में अस्थाई बदलाव किया है। 20 से 22 मई तक की अवधि में जहां 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द,2 आंशिक रद्द और 1-1 ट्रेन मार्ग परिवर्तित व रेगुलेट रहेंगी।

प्रेम प्रकाश आश्रम में पुरुषोत्तम मास कार्यक्रम शुरू

जोधपुर के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार भगत की कोठी- लूनी रेलखंड पर भगत की कोठी-बासनी-सालावास स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग कार्य के चलते लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण 3 दिनों तक आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
●14821 जोधपुर- साबरमती: 20 और 21 मई को रद्द
● 14822 साबरमती- जोधपुर: 21 और 22 मई को रद्द
● 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर: 21 मई को रद्द
● 74840 बाड़मेर-भगत की कोठी : 22 मई को रद्द

आंशिक रद्द ट्रेनें
● 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी : 21 मई को बाड़मेर से चलकर सिर्फ लूनी तक जाएगी। लूनी-भगत की कोठी के बीच रद्द रहेगी।
● 14893 भगत की कोठी-बाड़मेर : 21 मई को भगत की कोठी की बजाय लूनी से चलेगी। भगत की कोठी-लूनी के बीच रद्द रहेगी।

रानीखेत का रहेगा मार्ग परिवर्तन

● 15014 काठगोदाम- जैसलमेर : 20 मई को काठगोदाम से चलने वाली यह ट्रेन बदले रूट फुलेरा- डेगाना-मेड़ता रोड-जोधपुर होकर जाएगी। मकराना, डेगाना व मेड़ता रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

रेगुलेट होगी: ऋषिकेश- बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन
● 14887 ऋषिकेश- बाड़मेर : 18 मई को ऋषिकेश से रवाना होने वाली ट्रेन बीकानेर-जोधपुर के बीच 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।