Doordrishti News Logo

जेल में दंडित बंदी ने लोहे के पीपे पर रखा एंड्राइड फोन बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में दंडित बंदी ने लोहे के पीपे पर रखा एंड्राइड फोन बरामद। जोधपुर केंद्रीय कारागार में जेल प्रशासन ने बैरकों की तलाशी ली। एक दंडित बंदी ने अपने बिस्तर पर लोहे का पीपा रखा हुआ था। पीपे पर उसका एंड्राइड फोन मिला। जिसे जेल प्रशासन ने बरामद कर रातानाडा पुलिस को सौंपा। इस बारे में दंडित बंदी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

महिला चूल्हे पर गिरने से झुलसी,मौत

रातानाडा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जेल प्रशासन ने शुक्रवार को कारागार में तलाशी ली थी। तब एक बैरिक में दंडित बंदी रमेश प्रजापत पुत्र जोगराम के बिस्तर पर लोहे का पीपा रखा हुआ था। पीपे पर एक एंड्राइड फोन बरामद हुआ। जिसे जब्त किया गया। दंडित बंदी रमेश प्रजापत के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।