अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार। शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने झालामंड स्थित राजहंस नगर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चार किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
जेल में दंडित बंदी ने लोहे के पीपे पर रखा एंड्राइड फोन बरामद
कुड़ी थानाधिकारी तेजकरण सांयकालीन गश्त पर थे। तब झालामंड स्थित राजहंस नगर में पहुंचे। यहां पर रहने वाले जीयाराम पुत्र भींयाराम को पकड़ा और उसके पास से 4 किलो 875 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
