Doordrishti News Logo

फर्जीवाड़ा कर रेलवे में नौकरी पर लगने का आरोप

  • भाई ने कराया भाई के खिलाफ केस दर्ज
  • आरोपी भाई रेलवे में नौकरी कर सेवानिवृत भी हो चुका
  • संपत्ति हड़पने का भी आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जीवाड़ा कर रेलवे में नौकरी पर लगने का आरोप। शहर के निकट डांगियवास क्षेत्र के सालवाकलां गांव में एक व्यक्ति ने अपने भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसके भाई ने उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर रेलवे में नौकरी हासिल की। अब उसकी संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि रेलवे में नौकरी करने वाला भाई भी पांच सात साल पहले सेवानिवृत हो गया है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर डांगियावास पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

जनप्रतिनिधियों के घर जाकर गुहार लगाएंगे पेंशनर्स

डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि सालवाकलां के खेताराम ने अपने भाई तिलाराम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसका आरोप है कि उसके भाई तिलाराम ने उसके नाम से फर्जी दस्तावेजों से रेलवे में नौकरी हासिल कर ली। वह रेलवे में लेबर पोस्ट पर कार्यरत रहा। उसका भाई तिलाराम अब उसकी संपत्ति हड़पने की नीयत रख रहा है।

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि तिलाराम रेलवे की नौकरी भी पूरी कर चुका है और उसे रिटायरमेंट हुए पांच सात साल हो चुके है। उसने किसके दस्तावेजों पर नौकरी हासिल की इस बारे में जांच पड़ताल के बाद ही पता लग पाएगा। फिलहाल कोर्ट के मार्फत धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है।