जनप्रतिनिधियों के घर जाकर गुहार लगाएंगे पेंशनर्स
धरना-प्रदर्शन 26वें दिन भी जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनप्रतिनिधियों के घर जाकर गुहार लगाएंगे पेंशनर्स। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशनर्स का धरना आज 26वें दिन भी जारी रहा। इसी के साथ अब पेंशनर्स ने जन प्रतिनिधियों के घर जाकर पेंशन दिलाने की गुहार लगाने का निर्णय लिया है। पेंशनर्स 4 महीने से बकाया पेंशन के भुगतान की मांग की है।
पेंशनर्स सोसाइटी के संयोजक अशोक व्यास ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बकाया पेंशन के भुगतान के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। हमें विश्वविद्यालय प्रशासन को जगाने के लिए लगातार प्रयासरत रहना होगा। जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी बकाया पेंशन का भुगतान एवं पेंशन संबंधी अन्य समस्याओं का समाधान नहीं कर देता भूख हड़ताल जारी रहेगी।
बैंक अधिकारी की रिट याचिका खारिज
प्रदर्शनकारियों ने कहा उन्हें चार महीनों से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बुढ़ापे में घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। आज अध्यक्ष प्रोफेसर रामनिवास शर्मा, प्रोफेसर चेनाराम चौधरी, प्रोफेसर खरताराम पटेल तथा संयोजक अशोक व्यास आदि ने संबोधित करते हुए एक स्वर में कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को बकाया पेंशन राशि का तुरंत भुगतान करना चाहिए।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

