बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी
बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी। रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेल खण्ड पर नागौर-बदवासी स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
प्रमुख योजनाओं का लाभ लेकर आमजन बनें विकास यात्रा के सहभागी: दिलावर
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 22632,बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा 17.05.26, 24.05.26, 31.05.26 व 07.06.26 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
