संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने संभाला पदभार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने संभाला पदभार। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कन्हैया लाल स्वामी ने सोमवार को जोधपुर में संभागीय आयुक्त का पदभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण के बाद नए संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों से परिचय करते हुए विभिन्न विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा की।
संगठित अपराध का टॉप टेन में चयनित अभियुक्त गिरफ्तार
गौर तलब है कि संभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार पिछले लंबे समय से जिला कलेक्टर आलोक रंजन ही संभाल रहे थे। कन्हैया लाल स्वामी के कार्यभार ग्रहण करने पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। स्वामी इससे पहले परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा आयुक्त, राजस्व विभाग में संयुक्त शासन सचिव, राजस्थान सहकारिता डेयरी फेडरेशन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक,नगरीय विकास एवं आवासन विभाग में संयुक्त शासन सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

