Doordrishti News Logo

एआई आकलन के तहत 16 मई को होगी विशेष अभिभावक- शिक्षक बैठक (PTM)

  • विद्यार्थियों एवं विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे अभिभावक
  • विद्यालय के समग्र प्रदर्शन की जानकारी भी साझा की जाएगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एआई आकलन के तहत 16 मई को होगी विशेष अभिभावक- शिक्षक बैठक (PTM)। जोधपुर जिले में एआई आकलन (AI Assessment) के अंतर्गत विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन शनिवार 16 मई 2026 को जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में किया जाएगा। यह बैठक सामान्य पीटीएम से अलग एवं विशेष स्वरूप की होगी,जिसमें विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ विद्यालय के समग्र प्रदर्शन की जानकारी भी अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में एआई आकलन का आयोजन 15 से 17 अप्रैल 2026 तक किया गया था। इसी क्रम में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर,शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विद्यालय की प्रगति को अभिभावकों एवं समुदाय के साथ साझा करने के उद्देश्य से विशेष पीटीएम आयोजित की जा रही है।

स्वगणना के शेष 4 दिनों में अधिकाधिक लोग जुड़ें- मीनाक्षी चौधरी

अभिभावकों के साथ एसएमसी एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रण
उन्होंने बताया कि बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है,ताकि विद्यालय एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।

शिक्षा की गुणवत्ता सुदृढ़ करने की पहल
बैठक के दौरान अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई,सीखने के स्तर एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्धियों एवं समग्र प्रदर्शन पर भी चर्चा की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों,शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाकर राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करना है।

समय पर उपस्थित होने की अपील
शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने बच्चे के राजकीय विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थी एवं विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करें तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जब अभिभावक और विद्यालय साथ मिलकर कार्य करते हैं,तब बच्चे बेहतर सीखते हैं।