Doordrishti News Logo

ग्राम रथ की रफ्तार बढ़ी: अभियान 17 मई तक

  • जोधपुर के किसानों को तारबंदी- खेत तलाई से मिला संबल
  • GRAM 2026 से पहले गांव-गांव पहुंच रही 13 विभागों की योजनाएं -किसान को मिल आवारा पशुओं से छुटकारा
  • बारिश का पानी रुका तो मुनाफा बढ़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राम रथ की रफ्तार बढ़ी:अभियान 17 मई तक 23-25 मई को होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM-2026) से पहले ग्राम रथ अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। किसानों के उत्साह और मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने अभियान की अवधि 12 मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दी है। अब LED स्क्रीन वाले ये रथ 17 मई तक गांव-गांव जाकर आधुनिक खेती,पशुपालन और 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी देंगे।

क्यों बढ़ी अवधि
किसान जुड़ रहे हैं,असर दिख रहा है। ग्राम रथों से कृषि,उद्यान, पशुपालन, डेयरी,मत्स्य,सहकारिता,सिंचाई,ऊर्जा, राजस्व,पंचायती राज सहित 13 विभागों की योजनाएं एक ही जगह बताई जा रही हैं। मकसद है किसानों को तकनीक और सरकारी मदद से आत्मनिर्भर बनाना।

11 मई को 5 विधानसभाओं में रवाना होंगे रथ
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि सोमवार को लूणी की सालोडी, चावण्डा,घंटियाला;बिलाड़ा की तिलवासनी,बोयल,जसपाली;भोपालगढ़ की जोईन्तरा, कास्टी,नेतड़ा;ओसियां की समराथल नगर,एकलखोरी,डाबड़ी और शेरगढ़ की बस्तवा माताजी,देवगढ़, गोपालसर से ग्राम रथ रवाना होंगे।

बाड़मेर-हरिद्वार समर होली डे स्पेशल ट्रेन सोमवार से

ओसियां में दिखा जमीन पर असर, तारबंदी से फसल बची,तलाई से पानी रुका
ग्राम पंचायत भेड़:-
आवारा पशुओं से राहत,मुनाफा बढ़ा’, किसान कैलाश भोमाराम को तारबंदी अनुदान मिला। बोले, आर्थिक सहारा मिला। आवारा पशुओं से फसल बची तो उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़े। पर्वत सिंह सरदार सिंह को तारबंदी और खेत तलाई दोनों का लाभ मिला। तलाई से बरसाती पानी रोक पाए। सिंचाई आसान हुई, लागत घटी और फसल अच्छी हुई। अभियान में उन्हें पशु पालन,राजस्व,उद्यान विभाग की योजनाएं भी पता चलीं।

ग्राम पंचायत हनुमान नगर
लागत घटी,उत्पादन बढ़ा। गोपाल सिंह आईदान सिंह ने बताया खेत तलाई अनुदान से बारिश का पानी सहेजा। सिंचाई की टेंशन खत्म,उत्पादन बढ़ा और खर्च कम हुआ। महावीर सिंह प्रताप सिंह बोले,तलाई बनने से जल संरक्षण आधारित खेती कर पाए। लागत घटी तो आर्थिक लाभ बढ़ा। दोनों किसानों ने राज्य सरकार का आभार जताया।

एक रथ,13 विभागों की सौगात
एलईडी और विभागीय अफसरों के जरिए ग्रामीणों को पात्रता,आवेदन प्रक्रिया और फायदे समझाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले दफ्तरों के चक्कर लगते थे, अब जानकारी घर तक आ रही है। कुल मिलाकर GRAM-2026 से पहले ग्राम रथ अभियान जानकारी से लाभ तक’ का पुल बन गया है। तारबंदी से खेत महफूज हुए,खेत तलाई से पानी रुका और किसानों की जेब भारी हुई। 17 मई तक चलने वाला यह अभियान स्मार्ट गांव,समृद्ध किसान की तरफ बड़ा कदम है।