Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी में तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी में तीन साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार। शहर की लूणी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार की इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हमीर नगर फींच लूणी निवासी वांछित मुल्जिम भागीरथराम विश्नोई पुत्र मांगीलाल विश्नोई दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।

कंपनी में काम से निकाले जाने के बाद डायरेक्टर को मिल रही धमकियां

आरोपी पर बालोतरा पुलिस ने 25 हजार का इनामी घोषित कर रखा था। आरोपी से अब अग्रिम पूछताछ जारी है। उसे बालोतरा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
आरोपी की गिरफ्तारी में एएसआई मनफूल,महिला कांस्टेबल विमला, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह,रामकेश आदि शामिल रहे।