Doordrishti News Logo

कंपनी में काम से निकाले जाने के बाद डायरेक्टर को मिल रही धमकियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कंपनी में काम से निकाले जाने के बाद डायरेक्टर को मिल रही धमकियां।शहर के जालोरी गेट बनियाबाड़ा में रहने वाले एक कंपनी डायरेक्टर को उसके पूर्व कर्मचारी द्वारा धमकियां दी जा रही है। पीडि़त ने आरोपी को अपने यहां काम पर रखा था,जिसे बाद में निकाल दिया गया। पुलिस ने परिवाद पर केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। मामले में सुमित बिस्सा की तरफ से केस दर्ज कराया गया।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि जांच एवं परिवादी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजी व वाइस कॉल क्लीप की पेन ड्राइव के अवलोकन से पाया गया कि परिवादी द्वारा वर्ष 2024 में होटल सन्धू पैलेस में एक फर्म ऐबिज भारत इनोवेशन प्राईवेट लिमिटेड के नाम से खोली गई। जिसमें परिवादी स्वयं डायरेक्टर तथा ईला शर्मा कम्पनी की द्वितीय डायरेक्टर है।

फायर ब्रिगेड और नील गाय के बीच फंसा बाइक सवार: चालक और नील गाय दोनों की मौत

वर्ष 2025 में कम्पनी में सेल्स के कार्य के लिए जितेन्द्र रॉय को सैलेरी पर रखा था। कम्पनी को आवश्यकता होने पर परिवादी द्वारा अपने डॉकोमेन्ट देकर दो लॉन 11500 व 21852 लिये जिसकी छायाप्रति दी गई। मगर जितेन्द्र रॉय कम्पनी के कर्मचारियों से आये दिन लड़ाई-झगड़ा करता था जिसके कारण उसे काम से निकाल दिया। जिस पर जितेन्द्र रॉय द्वारा सैलेरी के पैसे को लेकर एक पूर्व में दर्ज करवाया जिसमें दोनों पक्षों के आपस में राजीनामा हो गया था।

अब आरोपी जितेंद्र रॉय व्हाट्सअप मैसेज एवं वाईस मैसेज द्वारा कम्पनी में नौकरी के समय जमा किए गए डॉकोमेन्ट का मिसयूज कर लॉन लेने के बारे में धमका रहा है। पुलिस द्वारा परिवाद की जांच के बाद अब जितेंद्र रॉय के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया गया है।