शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM 15 साल बाद बदली सत्ता
- शनिवार 9 मई को होगा शपथ ग्रहण
- भाजपा विधायक दल की बैठक में शुभेंदु के नाम पर लगी मुहर
- बंगाल में भगवा शुभ शुरुआत
- नंदीग्राम से राजभवन तक का सफर पूरा
- 200 पार के साथ भाजपा ने किया ऐतिहासिक तख्तापलट
- ममता को हराने वाले शुभेंदु अब बंगाल की कमान संभालेंगे
- PM मोदी रहेंगे मौजूद
कोलकाता/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM 15 साल बाद बदली सत्ता।”खेला होबे” का नारा देने वाली दीदी की जमीन पर अब “कमल की फसल” लहलहाने लगी है। पश्चिम बंगाल की सियासत में 15 साल बाद सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका है। शुक्रवार को कोलकाता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उस नाम पर मुहर लग गई जिसने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को पटखनी दी थी वे हैं शुभेंदु अधिकारी।
युवा मंडल गठन के लिए 15 मई तक आवेदन करें
200+ सीटों के साथ भगवा सुनामी
भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतकर तृणमूल के किले को ध्वस्त कर दिया और इस जीत का सबसे आक्रामक चेहरा रहे शुभेंदु अधिकारी को अब विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया। बंगाल को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक में जैसे ही शुभेंदु के नाम का प्रस्ताव आया,”हर हर महादेव” के नारों से हॉल गूंज उठा।
TMC से BJP तक: नंदीग्राम वाला ‘शुभ’ फैक्टर
कभी ममता के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार,सांसद,विधायक,मंत्री रहे शुभेंदु ने 2020 में दीदी का साथ छोड़ा और कमल थाम लिया। फिर 2021 में नंदीग्राम में उसी ममता को हराकर सियासी भूचाल ला दिया। आज वही ‘शुभेंदु फैक्टर’ भाजपा को बंगाल की सत्ता तक ले आया। पूर्व मेदिनीपुर के इस कद्दावर नेता को संगठन और सरकार,दोनों का अनुभवी खिलाड़ी माना जाता है।
अमित शाह की मुहर,अब राजभवन की बारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष की हरी झंडी के बाद ही नाम फाइनल हुआ। विधायक दल की बैठक में एक भी आवाज विरोध में नहीं उठी। अब अगला पड़ाव है राजभवन। भाजपा जल्द राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
कल शपथ,’नए युग’ का मेगा शो
खबर है कि 9मई को शपथ ग्रहण होगा और भाजपा इसे “बंगाल में नए राजनीतिक युग की शुरुआत” के मेगा इवेंट की तरह पेश करेगी। PM नरेंद्र मोदी सहित BJP शासित राज्यों के CM और दिग्गज नेता कोलकाता पहुंच सकते हैं। 15 साल से चल रही तृणमूल हुकूमत के बाद बंगाल भगवा रंग में रंगने को तैयार है।
निष्कर्ष
नंदीग्राम से निकली चिंगारी अब राइटर्स बिल्डिंग तक पहुंच गई है। “असली खेला तो अब होबे”- भाजपा कार्यकर्ताओं की जुबान पर यही नारा है। शुभेंदु अधिकारी के सिर पर ताज सजते ही बंगाल की सियासत का चैप्टर पूरी तरह बदल जाएगा।
