Doordrishti News Logo

पदम सागर में डूबे 12वीं के छात्र के पिता ने लगाया सहपाठियों पर हत्या का आरोप

  • पूर्व में मर्ग दर्ज था
  • अब कोर्ट से इस्तगासे पर हत्या का प्रकरण दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पदम सागर में डूबे 12वीं के छात्र के पिता ने लगाया सहपाठियों पर हत्या का आरोप। शहर के पदमसागर तालाब में होली पर 12वीं का छात्र पानी में डूब गया था। वक्त घटना इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी गई थी। छात्र अपने सहपाठियों संग पदम सागर तालाब पर नहाने के इरादे से गया था। उसे तैरना नहीं आता था और वह पानी में डूब गया था,मगर अब छात्र के पिता ने सहपाठियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से खांडाफलसा थाने में रिपोर्ट दी है।

पुलिस की तरफ से मर्ग में पहले ही जांच जारी है। अब हत्या के तहत जांच की जाएगी। हालांकि मामला प्रथम दृष्टया मर्ग का ही प्रतीत हुआ है। थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि पृथ्वीपुरा रसाला रोड निवासी 12वीं के छात्र सागर वैष्णव की गत 4 मार्च को पदम सागर में डूबने से मौत हो गई थी। वह उस दिन अपने दो तीन दोस्तों संग परीक्षा खत्म होने के बाद पहले गंगश्याम जी मंदिर गए थे, बाद में यह लोग पदमसागर तालाब पर नहाने पहुंचे थे। उसके दो साथियों को तैरना आता था, जबकि सागर को नहीं आता था। साथियों ने उसे पानी में उतरने से मना भी किया था। मगर सागर ने फिर भी पानी में जंप लगा दी थी,चूंकि उसे तैरना नहीं आता था,ऐसे में वह पानी डूब गया। उसके साथी पानी से बाहर आ गए थे। काफी लंबी जंप से वह दूर गहने पानी में चला गया था।

सड़क हादसों में तीन की मौत

वक्त घटना शव को बाहर निकालने में भी काफी मशक्कत पुलिस और गोताखोरों को करनी पड़ी थी। थानाधिकारी पोटलिया ने बताया कि मृतक सागर के पिता प्रभुदयाल वैष्णव ने उसके तीन मित्रों पर हत्या का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वे उसे वहां लेकर क्यूं गए थे। फिलहाल हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। मर्ग में पहले से ही जांच जारी है,अब हत्या का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts: