Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में तीन की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में तीन की मौत। कमिश्ररेट में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में घायल तीन लोगों की उपचार के बीच मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपे।

डांगियावास थाने के एएसआई परसाराम ने बताया कि पाली जिले के रोहट स्थित सांवलता खुर्द निवासी चंपालाल पुत्र हरीराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 47 वर्षीय लूणाराम मेघवाल अपनी बाइक से खेजड़ली से जालेली की तरफ जा रहा था। तब कांकेलाव के पास में किसी डंपर चालक की लापरवाही से चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर अब उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।

छह साल की मासूम से रिश्तेदार नाबालिग ने किया दुष्कर्म

एएसआई परसाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। अग्रिम जांच जारी है। कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल अरमोष सिंह ने बताया कि मूलत: किंजरी ओसियां हाल रूपनगर डिगाड़ी बनाड़ निवासी रामसिंह पुत्र सुमेर सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 23 वर्षीय प्रदीप सिंह बाइक लेकर गोरा होटल की तरफ से निकल रहा था। तब होटल के सामने किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई की बाद में उपचार के बीच मौत हो गई। वह शिकारगढ़ से पाली की तरफ जा रहा था। घटना को लेकर आगे की जांच जारी है।

विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार मूलत: महाराष्ट्र के कणदुनी हाल पाली जिले के जैतपुर रोहट निवासी मंगेश पुत्र धीराराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 32 वर्षीय हरिराम बाइक से पाली रोड मोगड़ा की तरफ आ रहा था। तब निजी कॉलेज के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हो गई और वह हादसे में घायल हो गया, उसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।