विश्व अस्थमा दिवस पर रेलवे अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम

ब्रीदिंग एक्सरसाइज व प्राणायाम से अस्थमा नियंत्रण के बताए उपाय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व अस्थमा दिवस पर रेलवे अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम। विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर जोधपुर मंडल रेलवे अस्पताल की ओर से रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके प्रभावी एवं दीर्घकालीन नियंत्रण के उपायों की जानकारी देना था।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसआर बुनकर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को नॉन-मेडिकल अस्थमा मैनेजमेंट के तहत विभिन्न ब्रीदिंग एक्सरसाइज एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्वसन क्षमता बढ़ाने वाले अभ्यास किए।

इस अवसर पर मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ.आयुष गहलोत ने कहा कि अस्थमा केवल दवाइयों से ही नहीं,बल्कि नियमित जीवनशैली, श्वास संबंधी व्यायाम और मानसिक तनाव नियंत्रण से भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने भ्रामरी प्राणायाम एवं अनुलोम-विलोम का अभ्यास करवाते हुए इनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये अभ्यास फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने, श्वसन मार्ग को शांत रखने तथा तनाव कम करने में अत्यंत लाभकारी हैं।

मकान सूचीकरण में फर्श दीवार व छत की प्रमुख सामग्री का विवरण देना होगा

कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने इस स्वास्थ्य जागरूकता पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी, प्रेरणादायक एवं जनहितकारी बताया।

नियमित प्राणायाम से मिलती है राहत
डॉ.गहलोत ने कहा कि नियमित रूप से प्राणायाम अपनाने से अस्थमा मरीजों को सांस लेने में तकलीफ,घबराहट एवं बार-बार होने वाले अटैक की समस्या में राहत मिल सकती है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को धूम्रपान से बचने,धूल एवं प्रदूषण से दूरी बनाए रखने,नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026