प्रो.नीलिमा रेड्डी को पीएचडी की उपाधि

महिला स्वास्थ्य पर शोध को मिली पहचान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रो.नीलिमा रेड्डी को पीएचडी की उपाधि। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र की विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ.ए. नीलिमा रेड्डी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि उनके द्वारा किए गए शोध कार्य कम्पेरेटिव क्लिनिकल स्टडी ऑफ़ पथ्यादि क्वाथ पान एंड योनि प्रक्षालन ऑन एब्नार्मल वेजिनल डिस्चार्ज के लिए प्रदान की गई है।

ग्राम रथ अभियान बना योजनाओं तक पहुंच का सशक्त माध्यम

यह शोध कार्य प्रोफेसर डॉ.महेश दीक्षित के कुशल निर्देशन में सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। इस शोध में स्त्री रोगों के आयुर्वेदिक उपचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं,जो भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने डॉ.नीलिमा रेड्डी को बधाई देते हुए उनके शोध कार्य की सराहना की और इसे आयुर्वेदिक चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। पीजीआईए के प्राचार्य प्रो.चंदन सिंह ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।विभाग के अन्य संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे विभाग के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed