जेके नगर में दो माह से नहीं हो रही जलापूर्ति
थाने में सौंपा ज्ञापन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेके नगर में दो माह से नहीं हो रही जलापूर्ति।जेके नगर में पिछले दो महीने से जलापूर्ति बंद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। नाराज लोगों ने आज चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर जलापूर्ति सुचारू करवाने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।
पत्रकारों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप शिविर की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि सहायक अभियंता,अधिशाषी अभियंता और अधीक्षण अभियंता सहित कई अधिकारियों को जलापूर्ति बहाल करने के लिए कई बार निवेदन किया गया,लेकिन अभी तक पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि उन्हें अधिकारियों की ओर से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। ज्ञापन सौंपने के बाद क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि जलापूर्ति जल्द नहीं हुई,तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
