कुलगुरु को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ व हनुमान चालीसा का पाठ
पेंशनधारकों का धरना-प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कुलगुरु को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ व हनुमान चालीसा का पाठ।जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पेंशनधारकों का बकाया पेंशन के भुगतान की मांग को लेकर आज सोलहवें दिन भी कुलपति कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स तथा महिलाएं उपस्थित थीं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज विश्वविद्यालय प्रशासन के सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस पाठ के जरिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि कुलगुरु को सद्बुद्धि दे कि वह जल्दी से जल्दी जयपुर जाकर पेंशन की समस्या के स्थाई समाधान हेतु संबंधित मंत्रियों और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उसका समाधान होने तक वहीं रूक कर आदेश लेकर आएं। इसके लिए सद्बुद्धि यज्ञ भी किया गया।
अत्याधुनिक एवं सेमी स्पीड ट्रेनों के संचालन पर विशेष फोकस
पेंशनर्स को प्रोफेसर कश्यप धूत, प्रोफेसर पीएम सिंघवी,प्रोफेसर विनीता परिहार,प्रोफेसर रामनिवास शर्मा और अशोक व्यास ने संबोधित किया। सभी ने एक स्वर में कुलगुरु को जयपुर जाकर पेंशन के स्थाई समाधान तथा पेंशन के बकाया राशि के तुरंत भुगतान कर राहत के लिए कहा।
धरना स्थल पर पूर्व कुलपति भंवर सिंह राजपुरोहित,प्रोफेसर शरद राजीमवाले,प्रोफेसर अरविंद राय, प्रोफेसर सुशील लालवानी,प्रोफेसर रेनू शर्मा,प्रोफेसर मांगीलाल वडेरा, प्रोफेसर वीएस पलारिया,प्रोफेसर एसके परिहार,दिनेश रामावत,बाबू सिंह,रणवीर सिंह गहलोत,ओम पुरोहित,बीडी जोशी,मदन सिंह, प्रोफेसर अरविंद परिहार आदि पेंशनर्स उपस्थित थे।
