कुत्ते के काटने से गाय के बछड़े की मौत: बछड़े का कटा सिर मिला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कुत्ते के काटने से गाय के बछड़े की मौत: बछड़े का कटा सिर मिला। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र के धर्मनारायण का हत्था के पास में सोमवार सुबह गाय के बछड़े का कटा सिर मिला। पता लगने पर आस पास लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कटे सिर को बरामद कर रातानाडा पशु चिकित्सालय भिजवाया। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्वान के काटे जाने से मौत की पुष्टि हुई। बाद में श्वान ही कटे सिर को उठाकर उक्त स्थान पर लेकर आ गए।
संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान
महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि धर्मनारायण का हत्था के पास में एक गाय के बछड़े का कटा सिर पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता लगा कि श्वान उस सिर को उठाकर लाए हैं। बाद में मालिक का पता लगाया गया। मालूम हुआ कि गाय के बछड़े की मौत के बाद उसके मालिक ने ही बोरी में डालकर फेंक दिया था। जिस पर श्वान उसे उठाकर ले आए बाकी का हिस्सा भी बरामद हो गया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार बछड़े की मौत भी श्वान के काटने से हुई थी, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गया है।
