झालामंड में 10 करोड़ के विकास कार्य अंतिम चरण में,हर घर पहुंचा साफ पानी

  • विधायक अतुल भंसाली का वादा पूरा
  • जनता ने जताया आभार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झालामंड में 10 करोड़ के विकास कार्य अंतिम चरण में,हर घर पहुंचा साफ पानी।जोधपुर शहर विधानसभा के झालामंड क्षेत्र में विकास कार्यों के समयबद्ध पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक अतुल भंसाली और अधिकारियों का साफा-माला पहनाकर आभार जताया। 10 करोड़ से अधिक की लागत से हो रहे काम अब अंतिम चरण में हैं।

हर घर पहुंचा जल,CC सड़कें भी बनेंगी
अमृत भारत मिशन के तहत झालामंड की हर गली में पीने के पानी की नई लाइन बिछाई जा रही है। PHED के AEN ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में अंतिम घर तक साफ पानी पहुंचाने का काम पूरा हो रहा है। क्षेत्र में CC सड़कों का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा।

अधिकारियों का किया सम्मान
पुरानी पाली रोड परिसर में हुए कार्यक्रम में जनता ने AEN ओम प्रकाश चौधरी,प्रोजेक्ट मैनेजर लक्षित परिहार और सवाई सिंह माली का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया। काम समय पर पूरा करने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए मिठाई बांटी।

क्या बोले नेता
वरिष्ठ भाजपा नेता और शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ने कहा,विधान सभा चुनाव में विधायक अतुल भंसाली ने जो वादे किए थे CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर भाजपा सरकार उन्हें पूरा कर रही है। झालामंड में 10 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य हो रहे हैं। आज हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का मिशन पूरा हो रहा है। इसके लिए जनता का सहयोग सराहनीय है।

कौन-कौन रहा मौजूद
कार्यक्रम में AEN ओम प्रकाश चौधरी,प्रोजेक्ट मैनेजर लक्षित परिहार,सवाई सिंह माली,भाजपा नेता एडवोकेट जितेंद्र नागोरी, लीला देवी प्रजापत,सीता देवी, नारायण राम,मुकेश प्रजापत, अमराराम मेघवाल,किरण देवी, मंजू अशोक झालामंड,धीरज झालामंड,मनीष झालामंड,खुशबू प्रजापत,आरती प्रजापत,विक्रम सिंह,विद्या देवी चौधरी,कानाराम चौधरी,विष्णु नागौरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

जनता की प्रतिक्रिया
लोगों ने कहा कि विधायक भंसाली ने चुनावी संकल्प पूरे किए हैं। साफ पानी और सड़कों से जीवन स्तर सुधरेगा।क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों और भाजपा नेताओं का आभार जताया।