बारिश में भी नहीं थमा जोश जोधपुर BJP ने मनाया विजय उत्सव
बंगाली मिठाई रसगुल्ला व झालमुड़ी से बांटी खुशी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारिश में भी नहीं थमा जोश जोधपुर BJP ने मनाया विजय उत्सव। कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत का जश्न सोमवार को जोधपुर की सड़कों पर दिखा।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जालोरी गेट चौराहे पर विजय उत्सव मनाया। हल्की बारिश से हुए खुशनुमा मौसम के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा। इस अवसर पर किए गए आतिशबाजी से आसमान रोशन हुआ और माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
बंगाली स्वाद से मीठा हुआ जश्न
संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को पश्चिम बंगाल का मशहूर रसगुल्ला और झालमुड़ी खिलाई। मिठाई बांटते-खाते कार्यकर्ताओं के चेहरे जीत की चमक से दमक रहे थे।
नेताओं ने क्या कहा
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल बोले यह जीत विकास,सुशासन और जनकल्याण पर जनता के भरोसे की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास’ मंत्र को देश ने अपनाया है। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व और हर कार्यकर्ता की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है।
उम्मेद अस्पताल की अनूठी पहल अब इलाज के साथ होगी बच्चों की पढ़ाई
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी:- ने कहा भाजपा सरकारों ने गरीब, किसान,युवा और महिलाओं के लिए जो काम किए,जनता ने उस पर मुहर लगाई है। कार्यकर्ताओं का यह जोश आने वाले चुनावों में भी भाजपा को बड़ी जीत दिलाएगा।
ये पहुंचे जश्न में
विजय उत्सव में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,वनिता सेठ, जगतनारायण जोशी,सुनील भाटी, रवि गहलोत,गीता भाटी,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,गौरव जैन, माधवी सिंह सोलंकी सहित सभी मंडल अध्यक्ष,पार्षद और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
आगे का संदेश
जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा इसी जोश और एकजुटता के साथ आगे भी जनता के बीच जाएं। आगामी चुनावों में भाजपा को और मजबूत बनाना है।
बारिश,नारेबाजी,आतिशबाजी और मिठास
जालोरी गेट पर भाजपा का विजय उत्सव पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
