बहन ने महिला मित्र के खिलाफ दी रिपोर्ट
- -युवती का कायलाना में जान देने के प्रयास का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बहन ने महिला मित्र के खिलाफ दी रिपोर्ट।शहर के कायलाना झील में दो दिन पहले एक युवती ने पानी में कूद कर जान देने का प्रयास किया था। बाद में कालिका टीम व गोताखोर के सहयोग से उसे बचाया गया था। युवती ने किसी युवक द्वारा तंग और परेशान करने की बात की थी। फिर उसे समझाइश कर घर भिजवाया दिया गया। अब युवती की बहन ने अपनी एक महिला मित्र पर आरोप है कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर किसी को मैसेज डाले गए थे। जो किसी युवक के थे। जो बार बार परेशान कर रहा था।
पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में आरोपी को पकड़ा
पीडि़ता ने राजीव गांधी नगर पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने दो दिन पहले कायलाना में कूद कर जान देने का प्रयास किया था। हालांकि उसे बचा लिया गया। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी एक महिला मित्र नीतू ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर बाद में मैसेज फारवर्ड करने लगी थी। वह किसी युवक को मैसेज कर रही थी। फिर युवक द्वारा दोनों बहनों को तंग और परेशान किए जाने लगा।
युवती करतूतों से परेशान होकर उसने वाटसअप पर ब्लॉक कर दिया था। जिस पर युवक बार बार धमकियां दे रहा था। युवक उसकी बहन को बार बार परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसने 30 अप्रैल को कायलाना में कूद कर जान देने का प्रयास किया था। राजीव गांधी नगर पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। जांच थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह की तरफ से की जा रही है।
