Doordrishti News Logo

पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में आरोपी को पकड़ा

मंडोर एसीपी ऑफिस की छत गिरने का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में आरोपी को पकड़ा। जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में एक प्लॉट को समतल कराने के लिए किए गए अवैध ब्लास्ट से मंडोर सहायक पुलिस उपायुक्त ऑफिस की छत ढह गई थी। गनीमत रही कि ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था,अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। घटना नागौर रोड पर नौ मील इलाके में गत शनिवार तडक़े करीब ढाई से तीन बजे के बीच की है।

मंडोर थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि एसीपी कार्यालय के पीछे एक प्लॉट को समतल करने का काम करवाया जा रहा था। वहां की जमीन पथरीली होने के कारण ठेकेदार ने बिना उचित सुरक्षा उपायों के माइनिंग में काम आने वाले विस्फोटक से ब्लास्ट करवा दिया। इस दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर उछलकर सीधे एसीपी ऑफिस की छत पर जा गिरे, जिससे छत भरभरा कर ढह गई। विस्फोट और हादसे के बाद वहां काम कर रहे मजदूर घबराकर मौके से भाग गए।

जिला आयोग को परिवाद को दर्ज कर गुणवगुण आधार पर फैसला करने के आदेश

थानाधिकारी ने बताया कि सुबह कार्यालय के रीडर मदन सिंह जब वहां पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटना स्थल से विस्फोटक और अन्य अहम साक्ष्य जुटाए।

थानाधिकारी शेषकरण ने बताया कि प्रकरण में अब जालोर जिले के करड़ा थानान्तर्गत चिरपटिया हाल भूरी बेरी सूरसागर निवासी मुकेश राम को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से विस्फोटक पदार्थ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अवैध विस्फोटक भी बरामद होने की संभावना है।

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed