Doordrishti News Logo

रोडवेज बस स्टेण्ड कार्यालय से एसी आउटर की केबल चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोडवेज बस स्टेण्ड कार्यालय से एसी आउटर की केबल चोरी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बस स्टेण्ड के कार्यालय में लगे एसी आउटर की तांबे की केबल अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। केबल तकरीबन 2 सौ से ढाई सौ फीट है। रोडवेज प्रबंधन ने इस बारे में उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस ने इसमें पड़ताल आरंभ की है और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।

जिला आयोग को परिवाद को दर्ज कर गुणवगुण आधार पर फैसला करने के आदेश

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंधक श्याम सुंदर की तरफ से उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें बताया रोडवेज बस स्टेण्ड पर कार्यालयों के लिए एसी लगे हैं। जिनके आउटर से तांबे की केबलिंग हो रखी है। किसी शातिर ने केबलिंग को काटकर चुरा लिया है। यह केबल तकरीबन दो सौ से ढाई सौ फीट के आस पास है। केबल चुराने वाले का पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है।