ग्राम रथ से पहुंची खुशहाली:5वें दिन संध्या चौपाल से बढ़ी भागीदारी

  • PMAY में प्रेम-मदु कंवर को पक्का घर
  • अचलाराम को तारबंदी अनुदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राम रथ से पहुंची खुशहाली:5 वें दिन संध्या चौपाल से बढ़ी भागीदारी। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चल रहे ‘ग्राम रथ अभियान 2026’ के पांचवें दिन जोधपुर जिले के गांवों में जागरूकता और लाभ दोनों की रफ्तार तेज रही। LED वैन, जनसंवाद और संध्या चौपाल के जरिए 13 विभागों की योजनाएं घर-घर पहुंचीं। प्रधानमंत्री आवास योजना से तारबंदी अनुदान तक, लाभार्थी अब दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

पक्का मकान बना आत्मसम्मान, प्रेम और मदु कंवर बने मिसाल
ओसियां-मालूंगा के प्रेम पुत्र कालू राम ने बताया कि कच्चे घर में हर मौसम में दिक्कत थी। PMAY से पक्का मकान मिलने पर जीवन स्तर और आत्मसम्मान दोनों बढ़े।
तिंवरी-घेवड़ा में मदु कंवर पत्नी श्रवण सिंह का नए घर में गृह प्रवेश कराया गया। मदु बोलीं अब जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा आई है। दोनों ने सरकार का आभार जता कर अन्य ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

खेती को मिला सुरक्षा कवच, अचलाराम को 29 हजार तारबंदी अनुदान
ओसियां-गगाड़ी में ग्राम रथ कार्यक्रम के दौरान किसान अचलाराम पालीवाल को तारबंदी योजना में 29 हजार रुपये की स्वीकृति मिली। इससे वे फसल को पशुओं से बचा सकेंगे। अचलाराम ने कहा खेती को नया संबल मिला, उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने CM भजन लाल शर्मा को धन्यवाद दिया।

पांचवें दिन संवाद और सहभागिता
मण्डोर ब्लॉक-खोखरिया में संध्या चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर समाधान दिया गया। LED मोबाइल वैन से योजनाओं की ऑडियो- वीडियो प्रस्तुति के साथ सुझाव पेटिका से फीडबैक भी लिया गया।

कनकपुरा यार्ड में तकनीकी कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

13 विभागों की एकीकृत जानकारी
कृषि,उद्यानिकी,पशुपालन,डेयरी, मत्स्य पालन,सहकारिता,जल संसाधन,उद्योग, ऊर्जा,राजस्व,पंचायती राज व ग्रामीण विकास की योजनाएं एक साथ पहुंचाई जा रही हैं।

3 मई का शेड्यूल,इन पंचायतों में पहुंचेगा रथ

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि रविवार को ग्राम रथ लूणी,बिलाड़ा, भोपालगढ़,ओसियां, शेरगढ़ की 25+ पंचायतों में जाएगा।

प्रमुख गांव
नान्दड़ा कलां,रोहिचाकला,जैतिवास, बीजासनी,गुजरावास,चेराई,धोलिया नगर,डेडा चक-3, बावड़ी,जवाहरनगर। GRAM 2026 की तैयारी के तहत रथों में LED स्क्रीन, वीडियो प्रोजेक्टर और लोक कलाकारों से किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है।

अभियान का असर
प्रेम,अचलाराम,मदु कंवर जैसे लाभार्थी बता रहे हैं कि ग्राम रथ से प्रेरणा, जागरूकता और सकारात्मकता फैल रही है। ग्रामीण उत्साह से भाग लेकर अपनी समस्याएं-सुझाव साझा कर रहे हैं, जिससे प्रशासन को जमीनी फीडबैक मिल रहा है।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि अभियान से जुड़कर नवीन तकनीक और योजनाओं का लाभ लें और कृषि-ग्रामीण विकास को सशक्त बनाएं।