Doordrishti News Logo

गोल्ड लोन धोखाधड़ी का फरार आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गोल्ड लोन धोखाधड़ी का फरार आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार। शहर की महामन्दिर थाना पुलिस ने गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था।

डीसीपी पूर्व मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील विश्नोई पुत्र मनोहरलाल विश्नोई,निवासी काकड़ो की ढाणी (भीमसागर, ओसियां) हाल सालासर नगर, सुरपुरा डेम रोड, को दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 मार्च 2024 को सीएसबी बैंक के मैनेजर यशपाल खन्ना ने थाना महामन्दिर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि एक व्यक्ति लोन के लिए बैंक शाखा में आया और कर्मचारी नीतू चौधरी से संपर्क किया। उसने अपना नाम सुनिल बताया और कहा कि उसने अन्य शाखाओं में तीन गोल्ड लोन ले रखे हैं, जिन्हें वह इस शाखा में ट्रांसफर कराना चाहता है।

साइबर ठगी के आरोपी से 80 हजार रुपए,पांच मोबाइल और नौ एटीएम कार्ड बरामद

प्रक्रिया के तहत ग्राहक के खाते से 95,250 रुपये,2,92,500 रुपये और 4,50,000 रुपये संबंधित गोल्ड लोन शाखा मंडोर मंडी में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद बैंक अधिकारी नीतू चौधरी और रवि प्रजापत आरोपी के साथ मंडोर रोड स्थित शाखा पहुंचे, जहां से आरोपी सोना लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद गठित पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संबंधित बैंकों से रिकॉर्ड जुटाकर आरोपी की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और उससे माल बरामदगी के प्रयास जारी हैं।