ग्राम रथ से गांव-गांव पहुंचा विकास: चौथे दिन 25+ पंचायतों में LED-जनसंवाद

किसानों को मिला जैविक खेती से खेत तलाई तक का लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राम रथ से गांव-गांव पहुंचा विकास: चौथे दिन 25+ पंचायतों में LED-जनसंवाद।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चल रहे ‘ग्राम रथ अभियान 2026’ ने चौथे दिन ग्रामीण विकास को रफ्तार दी। लूणी,बिलाड़ा,भोपालगढ़,ओसियां और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की 25 से अधिक ग्राम पंचायतों में LED मोबाइल वैन और जनसंवाद के जरिए 13 विभागों की योजनाओं का प्रचार हुआ। अभियान से किसानों-पशुपालकों में जागरूकता बढ़ी और कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिला।

कैसे पहुंच रहा रथ
डिजिटल + संवाद:-
LED वैन से ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर शंकाएं दूर कीं।

13 विभाग एक साथ:
कृषि,उद्यानिकी,पशुपालन,डेयरी, सहकारिता,ऊर्जा,राजस्व,पंचायती राज व ग्रामीण विकास की योजनाओं की एकीकृत जानकारी।

सुझाव पेटिका
आमजन की प्रतिक्रिया और फीडबैक लिए जा रहे हैं।

किसानों को मिला सीधा लाभ उदाहरण बने लाभार्थी
शेरगढ़-बापूनगर:-
किसान विजय कुमार को गोवर्धन जैविक योजना में जैविक खाद उत्पादन के लिए 7 हजार रुपये अनुदान मिला। बोले प्राकृतिक खेती से लागत घटेगी,गुणवत्ता बढ़ेगी।

साइबर ठगी के आरोपी से 80 हजार रुपए,पांच मोबाइल और नौ एटीएम कार्ड बरामद

ओसियां-पांचला खुर्द
भंवरलाल मेघवाल को खेत तलाई निर्माण और कानाराम जाट को वर्मीकम्पोस्ट इकाई की वित्तीय स्वीकृति मिली। LED से मिली जानकारी के बाद दोनों ने आवेदन किया था।

ओसियां-चंडालिया
जगाराम को प्याज भण्डारण संरचना,इन्द्रसिंह को सिंचाई पाइपलाइन और मनोहरलाल को खेत तलाई अनुदान स्वीकृत हुआ। लाभार्थियों ने कहा कि उपज का भंडारण,सिंचाई और जल संचयन से आय बढ़ेगी।

चौथे दिन रथ पहुंचा इन पंचायतों में
लूणी:- कांकाणी,शिकारपुरा,लूणी, धांधिया,सतलाना
बिलाड़ा:- लोलावास,भटिण्डा, बिरामी
भोपालगढ़:- सालवा कल्ला, दाईकड़ा,जाजीवाल गहलोतां, जाजीवाल खिचियां,जाजीवाल कल्ला
ओसियां:- गगाड़ी,पांचला खुर्द, चंडालिया,जेलू
शेरगढ़:- सोमेसर,पुगलिया,किशोर नगर,पदमगढ़,देवराजगढ़, सोलंकियातला,बापूनगर

क्या बोले लाभार्थी
सभी लाभार्थियों ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार जताया। कहा कि ग्राम रथ से गांव में ही योजनाओं की जानकारी और त्वरित लाभ मिलने से आत्मनिर्भरता और विश्वास बढ़ा है। अन्य किसानों से भी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

अभियान का असर
ग्राम रथ से जैविक खेती,जल संचयन,सिंचाई,भण्डारण और पशुपालन को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति भागीदारी तेज हुई है और विकास की तस्वीर बदल रही है।