Doordrishti News Logo

जेल में विचाराधीन बंदी से मारपीट, केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल में विचाराधीन बंदी से मारपीट,केस दर्ज। जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक विचाराधीन बंदी से बुधवार को मारपीट हो गई। बंदी की तरफ से रातानाडा थाने में नामजद बंदी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।

रुपए डबल करने का झांसा देकर 1.42 लाख का फ्रॉड

रातानाडा पुलिस ने बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर स्थित नोवी का रहने वाला विचाराधीन बंदी सुरेंद्र सिंह पुत्र भवानी सिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि बुधवार को जेल में गोविंद सिंह पुत्र नटवरसिंह ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया। जेल प्रशासन उसकी रिपोर्ट लेकर कल रातानाडा थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया गया। जांच एएसआई चंपालाल की तरफ से की जा रही है।