रुपए डबल करने का झांसा देकर 1.42 लाख का फ्रॉड
आरोपी नागौर से पकड़ा गया -अभिरक्षा में लिया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रुपए डबल करने का झांसा देकर 1.42 लाख का फ्रॉड। शहर के अंदरूनी क्षेत्र घोड़ों का चौक में रहने वाली एक महिला को शातिर ने रूपए डबल करने का झांसा देकर 1.42 लाख का फ्रॉड कर लिया। घटना 22-23 अप्रैल की है। पीडि़ता को फ्रॉड का पता लगा तब उसने सदर बाजार थाने में इसकी रिपोर्ट दी। हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर को नागौर से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। उसे आज कोर्ट में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। फ्रॉड की राशि बरामदगी के प्रयास जारी है।
युवती कायलाना पहुंची और पानी में कूद गई
सदर बाजार थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि कुचामन की हवेली मेड़ती गेट हाल घोड़ों का चौक भिश्तियों का बास की रहने वाली पल्लवी जैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका ऑनलाइन कार्य के लिए एक युवक से संपर्क हुआ था। जिसने टास्क के माध्यम से मुनाफे का झांसा देकर पैसा डबल करने की बात की थी। शुरूआत में पांच हजार रूपए इंवेस्ट करवाए गए। बाद में कुछ मुनाफा होने पर शातिर ने उससे 1.42 लाख का फ्रॉड कर लिया।
थानाधिकारी माणकराम के अनुसार घटना 22-23 अपै्रल की है। पीडि़ता ने रिपोर्ट दी। जिस पर जांच करते हुए आरोपी नागौर जिले के भावण्डा निवासी गौतम को दस्तयाब कर अब गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
