युवती कायलाना पहुंची और पानी में कूद गई
- कोई एक लड़का मुझे परेशान और टॉर्चर कर रहा है
- उसके कारण मैं आज सुसाइड कर रही हूं
- कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सजगता से बची जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती कायलाना पहुंची और पानी में कूद गई। शहर के आखलिया क्षेत्र में रहने वाली एक युवती किसी युवक से तंग और परेशान होकर आज सुबह कायलाना पहुंची और पानी में छलांग लगाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने आवाज सुनी तब हरकत में आई तत्काल युवती को पानी से बाहर निकाला गया। बाद में युवती ने एक युवक द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया और जान देने की बात की। फिलहाल इस बारे में अलग से जांच की जा रही है।
दरअसल आज सुबह कायलना झील पर एक लडक़ी ने झील के अंदर छलांग लगा ली थी। पानी में डूबती हुई चिल्लाने की आवाज आई तब पुलिस कालिका यूनिट 7 /8 के रूपा 735 सुगर 1162 संगीता 2904 अनु 1195 ने लडक़ी की आवाज सुनी।
देर रात गाड़ी से एक्सीडेंट के बाद दो गुटों में झगड़ा,जानलेवा हमले में युवक घायल
उन्होंने पास में ही गोताखोरों को आवाज़ लगाई। गोताखोर ने महिला पुलिस की आवाज पर गोताखोर भरत चौधरी मदन सिंह,भागीरथ, लक्ष्मण,नारायण,वेलाराम देखा तो एक लडक़ी पानी के अंदर डूब रही थी और काफी दूर थी दूरी होने के कारण गोताखोरों ने स्पीड बोट को लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। गोताखोर भरत चौधरी और मदन सिंह ने पानी के अंदर छलांग लगाई उसको पानी के अंदर से तुरंत बार निकाला।
सीपीआर दिया गया
बाहर निकलने पर कालिका यूनिट पुलिस के स्टाफ भी वहां तुरंत मौके पर पहुंचे लडक़ी को सीपीआर दिया गया। सीपीआर देने पर उसको होश आ गया तब उसको झील से बाहर लेकर आए और बाहर लाकर बैठाया गया। पानी पिलाया गया। इसके बाद गोताखोर भरत ने राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल को कॉल किया और बताया एक लडक़ी कायलणा झील के अंदर कूद गई है।
तकरीबन पांच मिनट बाद थानाधिकारी वहां पहुंच गए। बाद में लडक़ी को पुलिस गाड़ी के अंदर बैठा कर मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर गए और उसको भर्ती करवाया गया। जब लडक़ी को होश आया तब पूछा गया किस लिए सुसाइड कर रहे हो तब उसे लडक़ी ने बताया कि कोई एक लडक़ा मुझे हमेशा परेशान कर रहा है और टॉर्चर कर रहा है, इसलिए मैं बहुत परेशान हो चुकी हूं और उसकी परेशानी की वजह से मैं आज सुसाइड कर रही हूं।
