देर रात गाड़ी से एक्सीडेंट के बाद दो गुटों में झगड़ा,जानलेवा हमले में युवक घायल
शिकायतें मिलने पर खांडाफलसा थानाधिकारी लाइन हाजिर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देर रात गाड़ी से एक्सीडेंट के बाद दो गुटों में झगड़ा,जानलेवा हमले में युवक घायल। शहर के आखलिया चौराहा के पास से गाड़ी एक्सीडेंट के बाद दो गुटों के युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई। बाद में एक गुट के कुछ लोगों ने अपने साथियों को बुलाया और मारपीट करने वालों का पीछा करते हुए खांडा फलसा थाना क्षेत्र में जाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को बाद में क्षेत्र के लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया।
घायल के पिता की तरफ से एक युवक को नामजद कर कई युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। घायल युवक जिम सप्लीमेंट का कार्य करता है। रात को वह अपने दोस्तों के साथ आखलिया चौराहा के पास में बैठा था।
बिना बताए घर से निकले अधेड़ का शव उम्मेद सागर नहर में मिला
खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर एलएल कॉलोनी रामदेव मंदिर के पास पांचवीं रोड सरदारपुरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र जवाहर जोशी की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि बुधवार की रात को उसके पुत्र मनीष जोशी पर कुछ लोगों ने खांडाफलसा क्षेत्र के हनुमान मंदिर के निकट आकर जानलेवा हमला किया। जिससे उसका पुत्र बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी। आरोपी बाद में भाग गए। पीडि़त मनीष जोशी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। घायल के पिता ने इकबाल खां सहित 50 अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। अब मामले में जांच एएसआई मनोहरलाल की तरफ से की जा रही है।
एएसआई मनोहरलाल ने बताया कि मामले की शुरूआत आखलिया चौराहा के पास से हुई थी। बाद में थाना क्षेत्र में आकर हमला हुआ। घटनास्थल का जायजा लिए जाने के साथ आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। झगड़े की आरंभिक वजह गाड़ी से टक्कर लगने की बात सामने आई है।
खांडाफलसा थानाधिकारी को भेजा लाइन में
खांडाफलसा थानाधिकारी बलवंता राम को लाइन हाजिर किया गया है। उनके खिलाफ विभिन्न शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस आयुक्त ने उन्हें लाइन में भेजने के आदेश जारी किए।
