ग्राम रथ अभियान से जोधपुर के गांवों में पहुंची 13 विभागों की योजनाएं

  • ग्राम रथ के तीसरे दिन 25 गांवों में जगी जागरूकता
  • सुझाव पेटिका में मिली राय
  • CM के निर्देश पर गांव-गांव घूम रहा ग्राम रथ
  • किसानों-पशुपालकों को मिल रही स्कीम की पूरी जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्राम रथ अभियान से जोधपुर के गांवों में पहुंची 13 विभागों की योजनाएं। राज्य के CM भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चल रहे ग्राम रथ अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को लूणी,बिलाड़ा,भोपालगढ़,ओसियां और शेरगढ़ की 25 ग्राम पंचायतों तक रथ पहुंचा।

क्या है खास
डबल प्रचार:-
एक तरफ LED मोबाइल वैन से ऑडियो-वीडियो में योजनाएं दिखाई जा रहीं,दूसरी तरफ कला-जत्था और लोक कलाकारों की प्रस्तुति से परंपरागत अंदाज में संदेश दिया जा रहा।

13 विभाग एक साथ

कृषि,उद्यानिकी,कृषि विपणन, पशुपालन,डेयरी,मत्स्य पालन, सहकारिता,जल संसाधन,उद्योग, ऊर्जा,राजस्व,पंचायती राज और ग्रामीण विकास की सभी स्कीम की जानकारी एक जगह।

1 मई से बदल जाएंगे मंडोर एक्सप्रेस के नंबर व कोच संरचना

जनता की सुनवाई
हर रथ में सुझाव पेटिका रखी है। ग्रामीण अपनी समस्या और सुझाव सीधे दे रहे हैं।

तीसरे दिन रथ कहां-कहां पहुंचा:
लूणी:- नया सजाड़ा खुर्द,मोडी जोशियान,खाराबेरा पुरोहितान, धिंगाणा,मोगड़ा कलां।

बिलाड़ा:- बिसलपुर,रूडकली, पीथावास।

भोपालगढ़:-शेख नगर,उपदमजे खुर्द,बाड़ा कल्ला,कूड।

ओसियां:-अणवाणा,केलावा कलां, विनायकपुरा,भवाद।

शेरगढ़:- लुम्बानसर,गेनाणगढ़ चाबा,भोमसागर,चुतरपुरा,पाबूसर, रावतसर,दासानिया।

इस समन्वित प्रयास से योजनाओं का संदेश सरल और सहज तरीके से जन-जन तक पहुंच रहा है। कृषक,पशुपालक और ग्रामीण एक ही जगह सरकार की सभी योजनाओं को समझ पा रहे हैं।