Doordrishti News Logo

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

  • शहरी क्षेत्र में 3 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 2 सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे
  • जिला रसद कार्यालय में कंट्रोल कक्ष स्थापित,अनुमति के बिना सिलेंडर वितरण नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित। प्रमुख शासन सचिव,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,राजस्थान के निर्देशानुसार विवाह समारोह के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता होने पर उपभोक्ताओं हेतु आवेदन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके तहत इच्छुक उपभोक्ता प्रार्थना पत्र के साथ विवाह कार्ड संलग्न कर शहरी क्षेत्र के लिए जिला रसद कार्यालय (प्रथम) जोधपुर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला रसद कार्यालय (द्वितीय) जोधपुर अथवा संबंधित उपखंड कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शहरी क्षेत्र में विवाह कार्यक्रम हेतु अधिकतम 3 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 2 वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कंट्रोल कक्ष स्थापित,निर्धारित समय में होगी निगरानी
इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए जिला रसद कार्यालय (प्रथम) जोधपुर में कंट्रोल कक्ष स्थापित किया गया है,जो प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।

अनुमति के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर,सत्यापन अनिवार्य
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जिला रसद अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएं। आवंटित सिलेंडरों का उपयोग केवल विवाह स्थल पर ही सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्रीय प्रवर्तन अधिकारी/निरीक्षक द्वारा सत्यापन किया जाएगा।