रूट की बसों को लेकर फिर विवाद: बस चालक से मारपीट,लूटपाट
- केस दर्ज
- तीन दिन पहले भांडू गांव में हुई थी मारपीट,अब लूणी क्षेत्र में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रूट की बसों को लेकर फिर विवाद: बस चालक से मारपीट,लूटपाट। निजी बस ऑपरेटरों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर विवाद सामने आया है। तीन पहले भांडूकलां गांव में विवाद हुआ था, जिस पर परस्पर केस दर्ज हुए थे। अब लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचाकलां गांव की सरहद में निजी बस ऑपरेटर को रूकवाकर मारपीट करने, छीनझपटी का केस दर्ज हुआ है। पीडि़त बस चालक की तरफ से लूणी थाने में नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
अकथली डांगियावास का रहने वाला सुरेंद्र सिंह पुत्र दुर्गसिंह निजी बस का संचालन करता है। वह अपनी बस लेकर जोधपुर से लूणी की तरफ जा रहा था। तब रोहिचाकलां गांव की सरहद में पहुंचने पर उदयसिंह,अनोप सिंह, जसवंत सिंह,महावीर सिंह आदि ने गाडिय़ों में आए और बस को रुकवा कर मारपीट की। उसकी बस को नुकसान पहुंचाने के साथ छीनाझपटी कर रुपए भी छीन ले गए। घटना को लेकर सुरेंद्र सिंह ने लूणी थाने में रिपोर्ट दी है।
फैक्ट्री परिसर में कमरे की छत भरभरा कर गिरी,श्रमिक की मौत
बोरानाडा भांडू में भी भिड़ेे थे बस ऑपरेटर
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि श्याम नगर पाल रोड निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र दुर्ग सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बसें जोधपुर से भांडू और कटारड़ा मार्ग पर चलाता है। तीन दिन पहले जब वह बस लेकर भांडूकलां तक पहुंचा तब पूनम सिंह,जसवंत सिंह आदि लोगों ने उसकी बस को रुकवा कर मारपीट की और तोडफ़ोड़ की। क्रॉस में पूनम सिंह पुत्र दौलतसिंह ने रिपोर्ट दी कि वह बस लेकर भांडूकलां पहुंचा तब सुरेंद्र सिंह,काव्यराज सिंह,चैनसिंह,मेघसिंह आदि ने अपनी बस को उसकी बस के आगे लगाकर रोका और मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ की।
आरोपियों ने उसके पास से दो हजार रुपए,मोबाइल सोने की चेन आदि छीन लिए। बोरानाडा पुलिस ने परस्पर दर्ज कराए केस में जांच आरंभ की। निजी बस ऑपरेटरों में काफी समय से रूट पर बसें चलाने को लेकर विवाद होता रहा है। गत दिनों दल्ले खां चक्की के पास में भी विवाद हुआ था और शास्त्रीनगर पुलिस ने दो बसों को जब्त करने की कार्रवाई की थी।
