Doordrishti News Logo

फैक्ट्री परिसर में कमरे की छत भरभरा कर गिरी,श्रमिक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फैक्ट्री परिसर में कमरे की छत भरभरा कर गिरी, श्रमिक की मौत। बोरानाडा द्वितीय फेज में आई एक ट्यूब फैक्ट्री में कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से बोरानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

बाइक पर पीछे बैठी महिला चक्कर आने से गिरी,मौत

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि लखीमपुरा खीरी फुलरिया निवासी 39 साल का शिवकुमार पुत्र रामप्रीत मोर्य बोरानाडा द्वितीय चरण स्थित एक ट्यूब फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री परिसर के एक कमरें में रहता था। कमरें की छत भरभरा कर गिर गई। मलबा उसके ऊपर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील कुमार ने मर्ग में रिपोर्ट दी। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

Related posts: