Doordrishti News Logo
  • आरोपी को लिया हिरासत में
  • मृतक की मंगेतर को लेकर आरोपी से हुई कहासुनी

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 18 में चलने वाले एक निजी क्लिनिक में मंगलवार की शाम को एक युवक की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी क्लिनिक  में ही काम करता है। जबकि मृतक पास ही स्थित एक मेडिकल की दुकान पर सैल्समैन लगा हुआ था। मृतक की मंगेतर को लेकर इनके  बीच कहासुनी होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

In a private clinic, a young man was killed by hitting an iron rod

पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगाणाा का रहने वाला 22 साल का एक युवक चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 18 में आई एक निजी क्लिनिक के पास में मेडिकल शॉप पर कार्य करता था। उसकी सगाई हो रखी थी। निजी क्लिनिक में काम करने वाला एक शख्स उसकी मंगेतर को लेकर अक्सर विवाद करता आ रहा था। आशंका है कि एक तरफ प्यार में विवाद होता था। मंगलवार की शाम को भी मृतक और क्लिनिक में काम करने वाले शख्स के बीच उसकी मंगेतर को लेकर विवाद हुआ था।

फिर आरोपी ने नरेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को इसकी सूचना पांच बजे के आस पास हुई। तब डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव, एडीसीपी हरफूलचंद, एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा, चौहाबो पुलिस आदि वहां पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ आरंभ की। आरंभिक तौर पर मृतक की मंगेतर को लेकर विवाद होना सामने आया है। मामले में अभी एफआईआर भी दर्ज की जानी है। शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ये भी पढ़े :- एयरफोर्स जवान बिस्तर पर मृत मिला

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026